बरेली: छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक से परेशान पिता पहुंचा SSP के पास, लगाई न्याय की गुहार
बरेली, अमृत विचार। एक छात्रा से स्कूल में उसके प्रधानाध्यापक ने छेड़छाड़ की। जिस पर उसके पिता ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने रसुखदार प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी पिता पर समझौते का दबाव बना रहा है।
थाना फरीदपुर के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी बेटी को प्रधानाध्यापक ने छेड़छाड़ की थी। उन्होंने उसके खिलाफ थाना फरीदपुर में मुकदजा दर्ज करा दिया। अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उसकी रसूखदारी के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस में उसकी बढ़िया पैठ है। जिस कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। अब वह पीड़ित पिता पर समझौते का दबाव बना रहा है। इससे परेशान पिता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अगले आदेश तक बंद रहेंगी अयोध्या जाने वाली बसें, जानें वजह
