त्याग और बलिदान का परिणाम है राम मंदिर निर्माण, बहराइच में बोले प्रवीण तोगड़िया- राम भक्तों के 450 वर्षों से तपस्या रंग लाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष फायर ब्रांड  हिंदू नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया शनिवार को जनपद पहुंचे। वह शहर से सटे शेख दहीर और नवाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर से सटे शेखदहीर स्थित डॉक्टर उमेश सिंह के आवास शनिवार को फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। जहां वह मात्र कुछ मिनट ही मीडिया से रूबरू हुए। 

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण 450 वर्षों की तपस्या त्याग व बलिदान का परिणाम है। जिसके चलते अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रभु श्री राम अपने घर में पहुंच गए हैं। यह लाखों तपस्वियों की ही देन है। 

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण हर्ष का विषय है अब तक इसका पहले ही निर्माण हो जाना चाहिये। गौरतलब हो कि वह अपने कार्यक्रम के तहत कुछ विलम्ब से दोपहर 1:30 बजे शेख़दहीर पहुंचे।  मात्र 2 मिनट मीडिया से रूबरू हुए। 

कार्यक्रम के दौरान डॉ उमेश सिंह को बहराइच जिला कार्याध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद बाद वह नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम धोबहा में ग्राम प्रधान अतुल सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। वहां लगभग एक घंटे तक रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात व एलआईयू टीम अन्य पुलिसकर्मी उनकी मौजूदगी तक बने रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, संयुक्त संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान, अवध प्रांत के सह संगठन मंत्री इंद्र बली सिंह, देवीपाटन मंडल सह संगठन मंत्री शिवराम सिंह, संत प्रांत उपाध्यक्ष डॉ रामपारस सिंह, सुधांशु सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार उपाध्याय, विष्णु प्रताप सिंह, सभासद आशीष सिंह, रवि प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद, शेखर सिंह, रोशन लाल नाविक, पुष्कर सिंह सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सिर पर हिजाब और हांथ में रामध्वज लेकर मुंबई से पैदल अयोध्‍या जा रहीं शबनम शेख, 38वें दिन हलियापुर में हुआ भव्य स्वागत

 

संबंधित समाचार