बरेली में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना के दौरान मकान के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था

बरेली, अमृत विचार। बरेली के फरीदपुर कस्बे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मरने वालों में पति-पत्नी सहित तीन बच्चे शामिल हैं। जबकि घटना के वक्त मकान के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी देहात, चीफ फायर ऑफिसर दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

2b49cff9-c8a4-4a89-8019-37632f7041fb

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को हर संभव कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने पांचों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, घटना फरीदपुर थाना व कस्बा के फर्रखपुर मोहल्ले की है। जहां के रहने वाले अजय गुप्ता के परिवार में पत्नी अनीता गुप्ता, तीन बच्चे बेटी दिव्यांशी गुप्ता, देवांश गुप्ता और दक्ष गुप्ता रहते थे। अजय गुप्ता कस्बे में ही एक ढाबा संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

2bf074a6-ba5b-457c-8b43-3760a1debf8d

पुलिस के अनुसार अजय गुप्ता उर्फ टिंकल पेशे से हलवाई थे और वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहते थे। शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे।

8208fe3a-689f-426d-9c91-e4d44190b86e

तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर पांच शव झुलसी हुई अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार-रविवार रात की है।

इस बीच आज सुबह करीब आठ बजे उनके मकान से धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मकान के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अजय गुप्ता, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की संदिग्ध परिस्थियों में जलकर मौत हो चुकी थी, जिसकी खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।

89b09d99-31ec-4dfb-8653-d761f5aee18f

इस घटना में शॉर्ट सर्किट या हीटर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन दरवाजे पर बाहर से ताला लगा होने से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीओ, एसपी देहात, एसएसपी, चीफ फायर ऑफिसर समेत तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। जबकि इस घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदनाएं व्यक्ति करते हुए अधिकारियों को मृतक परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
सीएम योगी ने बरेली में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। वहीं, सीएम योगी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हर संभव मदद करने और इलाज की सुविधा दिलाने का आदेश दिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

एसएसपी ने बताया कि गुप्ता के घर में बाहर से ताला लगा हुआ था और प्रतीत होता है कि घटना के वक्त सभी पीड़ित घर के अंदर ही थे। पुलिस घटना के संबंध में गंभीरता से हर पहलू से जांच कर रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मृतकों के दाह संस्कार का पूरा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एक परीक्षा खत्म हाेते ही दूसरी होगी शुरू

संबंधित समाचार