प्रयागराज: सेन्ट्रल जेल भी हुआ राममय, दीवारों पर लगा श्रीराम का पोस्टर, कैदी गदगद!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले ही पूरा देश राममय हो गया था। हर तरफ श्रीराम की पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मंदिर, मठ के अलावा अब सरकारी संस्थानो में भी श्रीराम के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। रविवार को नैनी सेन्ट्रल जेल में कारागार मंत्री के आगमन की तैयारी में जेल को दुल्हन की तरह सजाया गया। खास बात यह रही कि जेल कि दीवारों पर भी श्रीराम के पोस्टर को लगाकर नैनी जेल को भी राम मय कर दिया गया। 

बता दें कि नैनी सेन्ट्रल जेल में रविवार को कारागार मंत्री बंदियों को कंबल वितरल करने और उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके स्वागत में जेल के अधिकारियों ने जेल को सजाया था। जेल को फूल और गुब्बारों के साथ दिवार पर मुख्य गेट के दोनो तरफ श्री राम के पोस्टर भी लगाए गये थे। इससे पहले जेल की दिवारों पर कभी भी कोई पोस्टर नही लगाया गया था। भाजपा सरकार में राम मंदिर निर्माण के बाद चारों तरफ चली बयार में नैनी जेल को भी राम मय कर दिया गया। 

मंत्री धर्मवीर ने बताया कि जेल में लंबे समय बंद बंदी बाहर की दुनिया को नही देख पाते है। उनके जेल के जीवन से निजात और बाहर निकलने की कामना को लेकर जेल में भी यह पहल की गई है। जिससे बंदियों के मन में आस्था और धर्म के प्रति लगाव बढ़े और वह इस कारागार से मुक्ति पा सके।

Untitled-2 copy

यह भी पढ़ें: यूपी की 80 बिहार में 40 लोकसभा सीट अर्थात 120 सांसद, तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जय श्रीराम

संबंधित समाचार