हरदोई: गांव में मिला 16 फुट का अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां (हरदोई)। मगरहा गांव में 16 फिट लम्बा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर मिलने की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छुड़वा दिया। बताते चले कि मगरहा गांव के मेहंदीघाट पुल के पास जानवर चराते समय एक लडके को लम्बा अजगर दिखाई दिया। 

अजगर को देखकर युवक के तेज चिल्लाने लगा।शोर शराबा सुनकर अजगर झाड़ियां में छिप गया। अजगर देखे जाने की खबर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया।ग्राम प्रधान सुरेश राजपूत ने ग्रामीणों के साथ अजगर की खोजबीन शुरू कर दी।

उन्होंने अजगर की सूचना वन विभाग को भी दे दी। जिस पर वन विभाग के अवनीश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और जाल बिछाकर 15 से 16 फिट लम्बा अजगर पकड़ा गया। अजगर को वन विभाग की टीम ने जंगल में छुड़वा दिया।

यह भी पढ़ें:-रामोत्सव: रामपथ पर प्रवाहमान है आस्था का सैलाब... देश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संगम की केंद्र बनी रामनगरी

संबंधित समाचार