शर्मनाक: 63 वर्षीय बुजर्ग ने 13 वर्षीया किशोरी संग किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के यमुना नगर के घूरपुर थाना क्षेत्र में एक 63 वर्षीय वृद्ध ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता के घर के सामने आरोपी दुकान चलाता है। वह उसके दुकान में सामान लेने गई थी। उसी दौरान उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया गया।  आरोप यह भी है कि धमकाकर उसने कई बार मनमानी की। किशोरी की हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा तो उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह शर्मनाक घटना सामने आई है। 63 वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई, क्योंकि आरोपी घर के सामने का ही था। उसकी दुकान पर किशोरी सामान लेने जाती थी। 

उसी दौरान उसके साथ वृद्ध ने दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि वह काफी दिनों से किशोरी को धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी की हालत खराब होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें:-इजराइल जाने के लिए दिनभर ठिठुरते रहे हजारों नौजवान, 3080 श्रमिकों का हुआ चयन

 

संबंधित समाचार