Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से लौटे रामभक्तों का अभिनन्दन किया... हिंदुओं ने 500 वर्ष रखा धैर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्राण प्रतिष्ठा से लौटे रामभक्तों का अभिनन्दन किया।

श्रीमद्भगवदगीता जयन्ती आयोजन समिति कानपुर प्रांत के तत्वाधान में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से लौटे रामभक्तों का एक गेस्ट हाउस में अभिनन्दन किया गया और उनके अनुभव सुने गए।

कानपुर, अमृत विचार। श्रीमद्भगवदगीता जयन्ती आयोजन समिति कानपुर प्रांत ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटे रामभक्तों का रविवार को अभिनन्दन किया। समारोह में क्षेत्र संघचालक वीरेन्द्रजीत सिंह जी ने कहा कि हिंदुओं में इतना धैर्य पूर्ण साहस और विश्वास था कि वे अपनी भावसत्ता के सर्वोच्च प्रतीक के लिए 500 वर्षों तक जूझते रहे। 

पालीवाल 1

समारोह के मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के माध्यम से मां भारती का वास्तविक उद्भव हुआ है, हमारी मूल सनातनी परम्पराओं को सदियों से दबाया गया। अब शान्ति, धर्म और सद्भाव की स्थापना होगी। विशिष्ट अतिथि प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी ने कहा कि अब भारतवर्ष अपने महान आदर्शों के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा देने की भूमिका में है। डा.उमेश पालीवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला का अद्भुत दिव्य श्रृंगार देखकर अभिभूत हो गए।

सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोग अश्रुपूरित नेत्रों से नाचने लगे। प्रो. नचिकेता तिवारी, संजय जाटव एडवोकेट, जूही मांगलिक, गौरव भदौरिया, कपिल पाण्डेय, आशुतोष शर्मा, अरुण पुरी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुकरेजा तथा संचालन राजेन्द्र अवस्थी व तुषमुल मिश्रा ने किया। अमरनाथ, भूपेश अवस्थी, कमल त्रिवेदी, परमानन्द, राजीव पोरवाल, बलराम नरूला, गुलशन धूपर, रोचना बिश्नोई, मुकेश पालीवाल, अखिलेश शुक्ला, अशोक तिवारी, अरूण मिश्र, निखलेश दुबे केके शुक्ला, मनोज प्रजापति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- कानपुर: गैंगस्टर ने रैली पर किया हमला; पांच दिन पहले जेल से छूटा था... 12 से अधिक वाहन हुए क्षतिग्रस्त, चार युवक घायल, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार