राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित इन नेताओं ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आइए, गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्प लें कि हम सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्वच्छ, समृद्ध, सशक्त व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे।’

कोविंद ने लाल बहादुर शास्त्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की।” उन्होंने आगे कहा, “हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।”

वेंकैया ने लाल बहादुर शास्त्री, बापू को किया नमन
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि मानवता की रक्षा के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करते हुए सतत् विकास की ओर बढ़ा जाना चाहिए।  नायडू ने शुक्रवार को जारी एक संदेश में कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन को सामाजिक समरसता , आर्थिक निर्भरता और न्यायपूर्ण व्यवस्था से जोड़ा था, यह देश का सौभाग्य है। उन्होंने कहा, ” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर पूज्य बापू की पुण्य स्मृति को सादर नमन। देश का सौभाग्य था कि इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ाव पर ऐसे आदर्श पुरुष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने देश की आज़ादी को सामाजिक नैतिकता, न्यायपूर्ण समरसता और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा। ”

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि वह सरलता, मानवता और विवेक का प्रतीक थे। नायडू ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने पूरे जीवन में महात्मा गांधी के सिद्धांत ” साधारण जीवन उच्च विचार” का आचरण किया। नायडू ने कहा, ” जय जवान, जय किसान.. राष्ट्र निर्माण में भारत की युवा शक्ति का आह्वाहन करने वाले, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उनकी पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम। आपने आजन्म ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के गांधीवादी जीवन मंत्र का निष्ठापूर्वक पालन किया।”

राहुल ने महात्मा गांधी को किया स्मरण
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को शुक्रवार को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए बापू के कहे शब्दों का सहारा लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा, ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा।’ गांधी जयंती के मौके पर वायनाड सांसद ने महात्मा गांधी के शब्दों को ट्वीट करते हुए लिखा,” मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं। “”गांधी जयंती की शुभकामनाएं।”

शास्त्री जी का सादगीपूर्ण और दूरदर्शी व्यक्तित्व पूरे देश की प्रेरणा : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका सादगीपूर्ण, दूरदर्शी और निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा,”भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण, दूरदर्शी व निडर व्यक्तित्व पूरे देश को प्रेरित करता है। उनके हिमालय जैसे मजबूत नेतृत्व और ‘जय जवान जय किसान’ के ओजस्वी नारे ने भारत की समृद्धि व सुरक्षा के दो सबसे बड़े स्तंभ किसानों और जवानों को सशक्त किया। उन्हें कोटि-कोटि नमन।”

नड्डा ने गांधी और शास्त्री को किया याद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, गांधी जी द्वारा बताए गए सत्यनिष्ठा, मानवता, सामाजिक समरसता, स्वच्छता आदि मार्गों को अपनाते हुए विश्व कल्याण की भावना को स्वयं में समाहित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं, नड्डा ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा, जय जवान-जय किसान के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत शत नमन। सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं। शास्त्री जी सादगी, सरलता और राष्ट्रप्रेम के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका