69000 शिक्षक भर्ती मामला: नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी का किया घेराव, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 69000 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार  को  एससीईआरटी कार्यालय का घेराव किया इस दौरान अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक न्याय और नियुक्ति नहीं मिल जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। यह अभ्यर्थी पिछले 593 दिन से धरना स्थल इको गार्डन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही 38 दिन से इनका क्रमिक भूखहड़ताल भी चल रहा है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में घोर अनियमितता बरती गई जिस कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। इस संबंध में कई बार आंदोलन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और विसंगति दूर करते हुए पीड़ित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश अधिकारियों को दिया था, जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विसंगति को सुधारने के उपरांत 6800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची जारी की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका। हमारी मांग है की सरकार इस मामले का त्वरित समाधान निकाले और सभी 6800 चयनित अभ्यर्थियों का हक अधिकार देते हुए उनकी नियुक्ति करें।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के टिप्स को लखनऊ के विद्यार्थियों ने ध्यान से सुना, जानिए "परीक्षा पर चर्चा 2024" के प्रसारण में PM ने क्या दी जानकारी

संबंधित समाचार