Farrukhabad Crime: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार… जान से मारने की नियत से खाकी पर झोंका फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर को गिरफ्तार कर लिया। शातिर के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कंपिल थानाक्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। शातिर के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। शातिर के ऊपर 10 संगीन धाराओं के मुकदमे जिले और आसपास जिलों में दर्ज है। 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कंपिल थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार कंचन बीती रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उधर से काली पल्सर से गुजर रहे एक व्यक्ति को जब रोका गया तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए हवाई फायरिंग की और घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विपिन उर्फ पवन पुत्र वीरेंद्र सूरजपुर चमरौआ थाना कंपिल बताया है। आरोपी पर 10 संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज है। जिसमे एक कासगंज, एक बदायूं और आठ फर्रुखाबाद में मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन का लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल फतेहगढ़ भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: मास्टर साहब संभल जाओ… आपकी हत्या की साजिश चल रही, साली ने शिक्षक को किया था सावधान, जानें- पूरा मामला

 

संबंधित समाचार