Unnao में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली पोल... गिट्टी व तारकोल से बनी सड़क को हाथ से उखाड़ रहे स्थानीय नागरिक, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली पोल।

उन्नाव में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल खुली। गिट्टी व तारकोल से बनी सड़क को हाथ से स्थानीय नागरिक उखाड़ रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में पीडब्ल्यूडी विभाग वैसे भी अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहता है, हाल में ही भगवान नगर क्षेत्र में बेथर से सैदपुर तक जाने वाले ढाई किलोमीटर मार्ग का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों द्वारा विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये हाथों से ही सड़क उखाड़ने का वीडियो वायरल किया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। 

भगवत नगर क्षेत्र में बेथर से सैदपुर को जाने वाली ढाई किलोमीटर की दूरी में डामरीकरण कर सड़क निर्माण का बजट पास हुआ था। कार्यवाही संस्था द्वारा सड़क का डामरीकरण किया गया। जिसमें गिट्टी में तारकोल डालकर सड़क का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद दूसरे ही दिन गांव के स्थानीय लोगों ने कराये गये सड़क निर्माण कार्य की पोल खोलते हुये पीडब्ल्यूडी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों ने हाथ से सड़क आसानी से उखड़ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने वीडियो को एक पर पोस्ट किया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जनपद उन्नाव के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनायी गयी रोड विधानसभा क्षेत्र भगवंत नगर में बेथर से सैदपुर मार्ग बीजेपी और उनके जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण है, दावे के साथ कह रहा हूं कि कोई कार्रवाई नहीं होगी, इसमें ऊपर से नीचे तक सब शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी के जेई नवनीत ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। स्वयं मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार… जान से मारने की नियत से खाकी पर झोंका फायर

संबंधित समाचार