बहराइच: फूस के मकान में रह रही महिला को नहीं मिला आवास तो घर पहुंची सीडीओ, अधिकारियों को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत परसा निवासी बुजुर्ग महिला की फरियाद पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसके घर पहुंच कर जांच की है। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अगले सर्वे में महिला को आवास देने के निर्देश दिए। जरवल विकास खंड के ग्राम पंचायत परसा अंतर्गत ककरहा के मजरा निवासी बुजुर्ग बेवा महिला चमेली पत्नी स्वर्गीय बद्री प्रसाद ने मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर से मिलकर आवास सूची से नाम काटने की शिकायत की थी। 

महिला का कहना था कि पंचायत सचिव द्वारा पैसे की मांग की गई थी, पैसे की डिमांड पूरी न कर पाने पर उसे आवास नहीं दिया गया जबकि उसके आगे के सभी नामों को आवास दे दिया गया हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को सीडीओ राम्या आर बुर्जुग महिला के घर पहुंची। आवास जांच करते हुए परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी हासिल की और महिला का कुशल क्षेम पूछा।

टीन सेड में निवास कर रही महिला की स्थिति देखकर सीडीओ ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मौके पर जाकर सही भौतिक सत्यापन कर गरीबों को योजनाओं का लाभ देने और गरीब ग्रामीणों के साथ सही से व्यवहार करने की बात कही है।

वहीं मौके पर मौजूद बीडीओ एसपी पांडे को निर्देश दिया कि अगले सर्वे में महिला का चयन करते हुए आवास योजना का लाभ दिया जाए तथा वर्तमान में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ परिवार को दिया जाए।

वहीं जरवल के ही रिठौढा गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित ज्योति स्वयं सहायता समूह केंद्र पर सीडीओ राम्या आर ने पहुंचकर महिलाओं द्वारा तैयार की गई पौध नर्सरी का निरीक्षण का किया तथा अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस दौरान एडीओ पंचायत बृजेश सिंह,एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, खंड प्रेरक विनोद यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: हत्यारोपी दूर, मोबाइल तक नहीं कर सकी बरामद, चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

संबंधित समाचार