गणतंत्र दिवस पर परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सेना व पुलिस टीमों के साथ स्कूली बच्चे सम्मानित, राज्यपाल, मुख्यसचिव, डीजीपी रहे शामिल
अमृत विचार लखनऊ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन आज रिजर्व पुलिस लाइन शाम को बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति समारोह) का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेना के पाइप एवं ड्रम बैंड, पीएसी का ब्रास बैंड, मिलिट्री के बैंड व होमगार्ड ब्रास बैंड द्वारा संयुक्त मधुर धुन की प्रस्तुति के दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के अवसर पर मार्चिग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों में यूपी एटीएस कमांडो को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा विभाग की टीम भी हुई सम्मानित
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीम को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ आंग्ल भारतीय विद्यालय सह निरीक्षक उत्तर प्रदेश मनीष द्विवेदी व साथ में अन्य खेल शिक्षक भी मौजूद रहे।
इस लिए मनाया जाता है द बीटिंग दि रिट्रीट परिसमाप्ति समारोह
परिसमाप्ति समारोह' की प्रथा उस पुरातन काल से चली आ रही है जब सूर्यास्त होने पर युद्ध बंद कर दिया जाता था। बिगुल पर रिट्रीट की धुन सुनते ही योद्धा युद्ध बंद कर देते थे और अपने शस्त्र समेट कर रणस्थल से अपने शिविरों को चले जाते थे। इसी कारण 'रिट्रीट वादन के समय स्थिर खड़े रहने की प्रथा आज तक चली आ रही है। रिट्रीट के समय सेनाओं के झंडे और निशान उतार कर रख दिये जाते थे। नगाड़ा बजाना (ड्रम बीट्स) उस काल का प्रतीक है जब कस्बों तथा शहरों में रहने वाले सैनिकों को सायंकाल निश्चित समय पर अपने शिविरों में वापस बुला लिया जाता था। इन्हीं प्राचीन प्रथाओं के मेलजोल से वर्तमान 'परिसमाप्ति समारोह' का जन्म हुआ है।
सेंट जोसेफ विद्यालय को मिला बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट गर्ल्स के लिए प्रथम पुरस्कार
गणतंत्र दिवस परेड 2024 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों सेंट जोसेफ विद्यालय को बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट गर्ल्स के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों को द्वितीय पुरस्कार मिला है। विगत 24 वर्षों से लगातार यह उपलब्धि विद्यालय को प्राप्त हो रही है। समूह की संस्थापक-अध्यक्ष पुष्पलता अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यालय के प्रधानाचार्या लीना शर्मा को बधाई दी। वहीं विद्यालय प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के प्रथम नागरिक के द्वारा सम्मान प्राप्त करना अपने आप में एक विशेष उपलब्धि होती है।
बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति समारोह) का आयोजन के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मौजदूगी में वह अलग-अलग टीमो किस स्थान पर रही इसकी सूची जारी जारी गई। इस मौके पर डीजीपी विजय कुमार, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर लखनऊ एसबी शिरडकर, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार व सेना वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो अमृत विचार
