बहराइच: पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा सकट चौथ का निर्जला व्रत, शकरकंद, गुड और तिल के लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में सोमवार को सकट चौथ व्रत माताओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा। रात में चंद्र उदय होते ही सभी ने निराजल व्रत तोड़ा। भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। माघ माह के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी को सकट चौथ व्रत पड़ता है। इस दिन माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। यह व्रत संतान के जीवन में आने वाली हर संकट और बाधा संकट से उन्हें बचाता है। 

सोमवार को गणेश चतुर्थी निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने संकट हरण गणेश भगवान का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया। शाम को चंद्रोदय के दर्शन कर महिलाओं ने शकरकंद, गुड और तिल के लड्डू चढ़ाए। पकवान भी बनाए।

जिसमें चावल के मीठे और सादे पूड़ी भी बनी। सकट व्रत को लेकर सुबह से ही बाजार में विभिन्न प्रकार के लड्डू के दुकान सज गए। रात 9.10 बजे चंद्र उदय के बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना कर व्रत का पारण किया। पयागपुर, नानपारा, जरवल और मिहिपुरवा क्षेत्र में पूजा की धूम रही।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : नवजात बच्चे को अस्पताल में छोड़ भाग रही थी मां, डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर समझाया

 

संबंधित समाचार