कानपुर नगर के डीएम समेत कई आईएएस अफसरों का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सोमवार देर रात शासन ने कानपुर नगर के डीएम विशाख जी समेत कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। विशाख जी अब अलीगढ़ के जिलाधिकारी होंगे। इसके अलावा बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। 

वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। जौनपुर के डीएम अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। श्रम विभाग में सेवारत निशा आनंद अमेठी का डीएम होंगी। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: किराये पर लिया लक्जरी गाड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पा, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई ना करने का आरोप

संबंधित समाचार