Unnao Murder: लाठी से हमला कर चचेरे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट... मामूली विवाद हत्या में हुआ तब्दील
उन्नाव में चचेरे भाई की लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई।
उन्नाव में लाठी से हमला कर चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत माखी थानाक्षेत्र के मर्दनखेडा गांव में सोमवार देर रात परिवारिक सदस्यों के बीच मामूली विवाद के चलते गाली-गलौज होने लगी।
विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान चचेरे भाई ने लाठी से हमला कर भाई की हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मर्दनखेड़ा गांव के रहने वाले सर्वेश लोधी पुत्र सुरेश का चचेरे भाई मन्ना के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में एक दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट की घटना में सर्वेश के सिर पर लाठी लगने से वह गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही सर्वेश की मौत हो गई।
मृतक सर्वेश दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में सर्वेश की मौत हो गयी है। मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Unnao के कुशाल खेड़ा के जंगलों में दिखा बड़ा जानवर... दहशत, ग्रामीणों में तेंदुआ होने की चर्चा, देखें- VIDEO
