बहराइच: रोजगार मेले में 172 लोगों को 9 कंपनियों में मिला रोजगार, विधायक प्रतिनिधि ने वितरित किया प्रणाम पत्र
मिहींपुरवा/बहराइच, अमृत विचार। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को विधायक प्रतिनिधि ने प्रमाण पत्र वितरित किया। मिहींपुरवा विकास खण्ड सभागार में आयोजित रोजगार मेले में तहसील क्षेत्र के भारी संख्या अभ्यर्थीयों ने प्रतिभाग किया।
अपर जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति पाण्डेय ने बताया की सरकार द्वारा युवाओं के रोजगार के लिए चलायी जा रहे रोजगार मेले का आयोजन जिला मुख्यालय पर समय समय पर होता रहता है।मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण मिहींपुरवा के युवा अधिकतर इस कार्यक्रम से वँचित रह जाते थे।।इस लिए इस बार कार्यक्रम केंद्र मिहींपुरवा को रखा गया है।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बलहा विधायक प्रतिनिधि अलोक जिंदल ने अपने सम्बोधन में मेले में पहुंचे आँगनतुकों को अपने संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उत्साहित करते हुए बताया की संघर्ष से जीवन में निखार आता हैं, जितना अधिक संघर्ष होता है उतनी हीं बड़ी जीत की ख़ुशी मिलती है।
ततपश्चात् रोजगार के लिए चयनित 30अभ्यर्थीयों को न्युक्ति पत्र वितरित किया। सूचना के अनुसार इस मेले में लगभग 9 कम्पनीयों के द्वारा 172अभ्यर्थीयों को चयनित किया गया। ज़ब की मेले में कुल 243 युवाओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर अपर जिला सेवा योजना अधिकारी प्रीति पाण्डेय, अनुदेशक सेवायोजन भाषा मो. अजमल, पूर्व एम आई एस मैनेजर खजाँची लाल यादव, मेला प्रभारी राहुल वाजपेयी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक( दीनदयाल )भानु प्रताप, जिला कौशल प्रबंधक रवि पाठक, एवोक इंडिया डी सी व्लॉक मिहींपुरवा मनीष पाण्डेय, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर कौशल विभाग नसीम खान समेत आदि संबंधित मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : कारसेवकों का जत्था रामलला के दर्शन के लिए निकला
