Kanpur: मुंहबोले मामा की शर्मनाक करतूत; पूजा कराने के बहाने घर आकर किशोरी संग की छेड़छाड़, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मुंहबोले मामा को छेड़छाड़ करते हुये रंगेहाथ पकड़ा गया।

गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी संग उसके मुंहबोले मामा ने अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी ने अपनी बड़ी बहन व जीजा को घटना की जानकारी दी।

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी संग उसके मुंहबोले मामा ने अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी ने अपनी बड़ी बहन व जीजा को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने आरोपी को रंगेहाथ दबोच कर गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गोविंद नगर थानाक्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। 

किशोरी ने बताया कि उसके घर में मुंहबोले मामा नंदकिशोर अक्सर पूजा कराने के बहाने आते थे। नंदकिशोर उसे अश्लील वीडियो दिखाकर अश्लील हरकतें करते थे। किशोरी के मुताबिक उसने विरोध करने का प्रयास किया तो नंदकिशोर ने किशोरी समेत परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किशोरी बुरी तरह से सहम गई। डरी सहमी किशोरी ने अपनी बड़ी बहन व जीजा को आपबीती बताई। 

किशोरी ने बताया कि बीते 23 जनवरी दोपहर नंदकिशोर दोबारा घर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान बड़ी बहन व जीजा ने आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत गोविंद नगर पुलिस से की। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी मदद; सपरिवार तीर्थ यात्रा पर सरकार देगी इतने रुपये.. जानें...

संबंधित समाचार