दावेदार फाइनल, बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे धर्मेंद्र यादव
बदायूं, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। मंगलवार को पार्टी ने 16 दावेदारों की सूची जारी कर दी है। जिले से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र यादव बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वह 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार जिले से सांसद रह चुके हैं लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में लगभग 18 हजार वोट से चुनाव हार गए थे।
मूल रूप से सैफई निवासी धर्मेंद्र यादव पहली बार मैनपुरी सीट से उपचुनाव जीते थे। जिसके बाद 2009 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। अगले बार उन्होंने 2014 में सपा से ही बदायूं सीट पर जीत दर्ज की।
उन्होंने जिले को लगभग 650 करोड़ रुपये से राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाई। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनवाया। लगभग 8 बिजली घर बनवाए। बरेली-बदायूं फोनलेन भी उनके समय में ही पास हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ. संघमित्रा मौर्य ने उन्हें लगभग 18 हजार वोट से हराया था। सपा के दावेदारों की सूची जारी करने के बाद फाइनल हो गया है धर्मेंद्र यादव एक बार फिर सपा से बदायूं लोकसभा के प्रत्याशी होंगे।
ये भी पढे़ं- बदायूं: जिले की 105 ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ कोई कार्य, डीएम ने जताई नाराजगी
