MJPRU: खेलकूद और शारीरिक शिक्षा के नॉट क्लियरड छात्रों के 5 फरवरी से भरे जाएंगे फार्म
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान के नॉट क्लियरड छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालय परीक्षा 2023 या पूर्व वर्षों में स्नातक स्तर पर खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में नॉट क्लियरड छात्रों के लिए विशेष परीक्षा और एकल विषय (केवल तृतीय वर्ष) के परीक्षा फार्म 5 से 15 फरवरी तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को भरे हुए फार्म कॉलेज में 17 फरवरी तक जमा करने होंगे।
ये भी पढे़ं- बरेली: दिन में धूप खिली तो पारा पहुंचा 21.7 डिग्री, बुधवार से बारिश के आसार
