बहराइच: सड़क हादसों में मां बेटे समेत छह घायल, परिवार में कोहराम
हुजूरपुर, विशेश्वरगंज और रिसिया क्षेत्र में हुईं घटनाएं
बहराइच, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें मां बेटे समय छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विशेश्वरगंज थाने के चंद्राहावा गांव निवासी 35 वर्षीय जसवंत चौधरी पुत्र मदई मंगलवार रात अपनी भांजी की शादी समारोह मे फखरपुर में शामिल होकर वहां से अपने गांव बाइक से चले। साथ में गांव के ही 30 वर्षीय मोहित पुत्र देवी दयाल भी साथ ही में थे। जैसे ही बाइक देहात कोतवाली के दोनक्का के पास पहुंची। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया।
यूपी डायल 112 की पीआरवी टीम हेड कांस्टेबल कृष्ण नारायन, गायत्री यादव, सिपाही संगीता मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन फानन में जीप से मेडिकल कालेज लाए। चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक बनी हुई देखते हुए प्राथमिक इलाज कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रिसिया थाने के देवीपुरा निवासनी 35 वर्षीय फूलजंहा पत्नी मैनू अपने आठ वर्षीय बेटे रेहान के साथ मंगलवार रात रिसिया आने को ई रिक्शा पर सवार हुई। उसने तेज रफ्तार चला रहे ई रिक्शा चालक को कोहरे के चलते धीमा चलने को कहा। तो चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जब तक लोग पहुंचे चालक ई रिक्शा सीधा कर घायल मां बेटे को छोड़कर फरार हो गया।
घायलों को आस पड़ोस के लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, हुजुरपुर थाने के जगतापुर जलालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जुग्गू पुत्र बाउर व 25 वर्षीय पंकज पुत्र शिवकुमार हुजुरपुर स्थित गैस ऐजेंसी पर मजदूर है। वह मंगलवार रात बाइक से दोनो अपने गांव आ रहे थे। लौकाही के पास बाइक के सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अचानक बाइक पलट गई । जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही आसपड़ोस के लोगों ने घायलो को एंबुलेंस पर लादकर शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: पांच साल से शुद्ध जल को तरस रही 50 हजार की आबादी, सफेद हाथी बनीं बन्नामऊ पेयजल योजना, ग्रामीणों में रोष
