रामबाबू हत्याकांड: दो अन्य हत्यारोपियों की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस रामबाबू हत्याकांड का खुलासा कर दो मुख्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मुकदमे में नामजद दो अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपियों ने हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में भूमिका निभाई है।

25 जनवरी को फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली गांव के रामबाबू की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि रामबाबू की हत्या उसके रिश्तेदार महेन्द्रपाल ने दोस्त सत्यपाल के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को धनेटा फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

अब पुलिस मुकदमे में नामजद आरोपी देवेन्द्र सक्सेना उर्फ डिम्पल और प्रदीप की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों हत्या में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में थे। साथ ही अन्य मदद भी की थी। हालांकि, जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: महीने के अंतिम दिन चला अभियान, 200 कनेक्शन काटकर वसूले 20 लाख

 

 

संबंधित समाचार