इंडिया गठबंधन चुनावी, परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन... मुरादाबाद में बोले भूपेंद्र चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष को कोर्ट से पूजा करने की अनुमंती के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा की देश के सभी नागरिकों को देश की न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। हम सबको धैर्य रखना चाहिए। जो भी न्यायालय का निर्णय हो हम सब उसे स्वीकार करेंगे। ज्ञानवापी में पूजा करने के अधिकार को बड़ी जात मानने के सवाल पर उन्होंने कहा मेरा मानना है मेरे देश के एक सो चालीस करोड़ लोगों का न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। 

हम हर एक चुनाव जीतने के बाद हमारा संगठन दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाता है
लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी 16 प्रतियाशियो की लिस्ट जारी होने और भाजपा की तैयारियों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हम लोग एक चुनाव जीतने के बाद दूसरे चुनाव के लिए हमारी पार्टी और संगठन तैयार रहता है। लोकसभा चुनाव के लिए भी संगठन स्तर पर हमारी पूरी तैयारी है और जब भी पार्टी प्रतियाशी घोषित करेगी हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। 

कार्यवाहक DGP बनाए जाने के बाद अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के कार्यवाहक DGP प्रशांत कुमार को बनाए जाने के बाद ट्वीट करने के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ये सरकार की व्यवस्था है सरकार ने रिटायरमेंट के बाद जो भी कार्यवाहक नियुक्त किए हैं मुझे उम्मीद है उनकी जो भी प्रक्रिया होगी सरकार उसे पूरा करने का प्रयास करेगी। 

इंडिया गठबंधन चुनावी,परिवार और,भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है, देश की जनता का गठबंधन मोदी जी के साथ!
इंडिया गंठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, इंडिया गठबंधन का वैचारिक कोई समन्वय नही है। कांग्रेस का गठबंधन के प्रति हमेशा नजरिया रहा है, इनका इतिहास रहा है, की जहां गठबंधन से सरकार बनने का अवसर आया इन्होंने उसे बीच में ही गिराने का काम किया है। पिछले दस सालों से गंठबंधन में चुनाव लड़ रहे है और चुनाव के बाद गठबंधन कहा जाता है ये चुनावी गठबंधन है, परिवार को बचाने का गठबंधन है, भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन है। देश की जनता का गठबंधन मोदी जी के साथ है।

मायावती जी प्रदेश और देश की बड़ी नेता, तीन बार राज्य की।मुख्यमंत्री रही : प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मायावती की प्रशंसा की, उन्होंने कहा मायावती परदेश और देश की बड़ी नेता हैं तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लडने का निर्णय बहुत सोच समझकर किया होगा। 

ईडी की जांच पर खड़े हो रहे सवाल
बिहार में लालू यादव और उनके परिवार से ईडी की जांच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा आप लोगों ने देखा होगा लालू यादव जी जब पहली बार चारा घोटाले में गिरफ्तार हुए थे तब किसकी सरकार थी?? झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए ये जेल गए तब किसकी सरकार थी?? 

उत्तराखंड में UCC लाने की तैयारी, उत्तर प्रदेश में सरकार को निर्णय करना है 
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड ( UCC ) के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इसका जवाब सरकार से जोड़े वरिष्ठ लोग बता सकते हैं। लेकिन, उत्तराखंड ने इसकी तैयारी की है। समिति बनाकर इसकी रिपोर्ट कलेक्ट की है, अब उत्तर प्रदेश में सरकार को निर्णय करना है। 

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के बयान सात दिन में यूसीसी लागू करने पर बोल प्रदेश अध्यक्ष, सरकार करेगी निर्णय
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के "गारंटी देता हूं सात दिन में लागू हो जाएगा यूसीसी" वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये निर्णय सरकार को करना है और वो ही यूसीसी पर अधिकृत बात कह सकते हैं।

सपा की 16 प्रतियाशियों की लिस्ट में तीन परिवार के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष बोले... देश के लिए सबसे घातक परिवारवाद
लोकसभा चुनाव में 16 प्रतियाशियों की पहली लिस्ट में सपा के तीन परिवार के सदस्यों के नाम होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ये लोग परिवारवादी लोग हैं। हमारे देश के लिए सबसे घातक पक्ष है क्योंकि इन परिवारवादी लोगों ने अपने परिवार को प्राथमिकता पर रखा है। देश के लिए नही बल्कि परिवार और अपनी विरासत को बचाने के लिए गंभीर हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 150 कैमरे जांचे, तब बाइक के नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

संबंधित समाचार