Kanpur: कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा ने किया बजट का स्वागत, बोले- 11 लाख करोड़ के खर्च से व्यापार में होगी जबरदस्त वृद्धि..
कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा ने कहा कि बजट से व्यापार बढ़ेगा।
कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोरा ने अंतरिम बजट की तारीफ करते हुए कहा कि 11.1 लाख करोड़ रुपये का सबसे अधिक कैपेक्स देश के बाजारों में लगेगा, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी।
कानपुर, अमृत विचार। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की। कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सचिव सचिव पंकज अरोरा ने अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि 11.1 लाख करोड़ रुपये का सबसे अधिक कैपेक्स देश के बाजारों में लगेगा। वहीं लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाने तथा रेलवे की माल ढुलाई की अधिक सक्षम बनाने से माल की आवाजाही और अधिक सरलता से होगी, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी। इससे देश भर के व्यापारियों का व्यापार बढ़ने के साथ ही साथ उनके मुनाफे में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने आगे कहा कि 11.1 लाख करोड़ के खर्च से देश में विभिन्न परियोजनाओं से व्यापार तो बढ़ेगा ही इसके साथ ही साथ बड़े पैमाने पर रोज़गार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति में सुधार देखने को मिलेगा। देश भर में अधिक निर्माण कार्य होंगे। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा जो व्यापार में वृद्धि करेगा। यह खर्च उत्पादन को बढ़ावा देने और विभिन्न उद्यमों को समर्थन करने के माध्यम से व्यापार में वृद्धि की स्थिति में सुधार कर सकता है। इससे देश भर में व्यापार में वृद्धि होगी और वित्तीय तरलता बढ़ेगी।
