Farrukhabad: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया तोहफा; पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बड़ी घोषणा की।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को आयुष्मान भारत का लाभ देकर उन्हें खुश किया है। आयुष्मान भारत योजना के लाभ की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं बेहद उत्साहित हैं।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को आयुष्मान भारत का लाभ देकर उन्हें खुश किया है। आयुष्मान भारत योजना के लाभ की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें इलाज कराने के लिए किसी से भी उधार रुपये नहीं लेने पड़ेंगे।

आंगनबाड़ी

सरकार सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को आयुष्मान योजना का लाभ देगी। इसके तहत हर वर्ष उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम गौर का कहना है कि इस घोषणा से काफी राहत मिलेगी। वैसे भी जो मानदेय मिलता है, उससे परिवार का भरण-पोषण मात्र हो पाता है। ऐसे में परिवार में अगर कोई बीमार हो गया तो इलाज के लिए रुपये उधार लेने पड़ते हैं। 

पूनम ने कहा कि सरकार कि इस घोषणा से हम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। हम लोगों के हित में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता बोली कि घर में अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो डॉक्टर के पास जाते ही हजारों रुपये का बिल हो जाता है। पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलने से काफी राहत मिलेगी। सहायिका मीना ने कहा कि वाकई में सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। बताया कि अब उनके परिवार के सदस्यों के बेहतर इलाज मिल सकेगा।

जिले भर में कितनी होगी लाभान्वित

आंगनबाड़ी-  1332

मिनी आंगन बाड़ी-  74

सहायिका-  1246

यह भी पढ़ें- Kanpur: सिकंदरा-चौडगरा हाईवे को फोर लेन बनाने की कवायद तेज; जाम से मिलेगा निजात, वाहन चालकों को मिलेगा लाभ...

संबंधित समाचार