Farrukhabad: बेघर लोगों का सपना टूटा; बजट न मिलने से पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को लगा झटका...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बजट से बेघर लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शहरी क्षेत्र में रहने वाले बेघरों को झटका लगा है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए तो बजट मंजूर किया, लेकिन पीएम आवास योजना शहरी के लिए कोई बजट नहीं मिला है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शहरी क्षेत्र में रहने वाले बेघरों को झटका लगा है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए तो बजट मंजूर किया, लेकिन पीएम आवास योजना शहरी के लिए कोई बजट नहीं मिला है। इससे शहर क्षेत्र के 4029 लाभार्थियों को आवास मिलने का सपना टूटता नजर आ रहा है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी बजट में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो करोड़ घर और बनाने का लक्ष्य दे दिया है, जिसका बजट भी मंजूर हो गया। मगर पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत कोई बजट मंजूर नहीं किया। जनपद में पीएम आवास योजना शहरी के तहत लगभग 4029 लाभार्थियों की सूची लंबित पड़ी है। बजट मंजूर न होने से इन लाभार्थियों को झटका लगा है।

गढ़ी कोहना निवासी सीमा देवी का कहना है कि दो साल से उम्मीद लगाए बैठे थे कि आवास की किस्त मिल जाएगी, लेकिन बजट ही मंजूर नहीं हुआ। राजीव गांधी नगर के वैभव तिवारी का कहना था कि किस्त मिल जाती तो अपना घर हो जाता। 

नगर पंचायत कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अशोक कुमार का कहना था कि सरकार को पीएम आवास योजना शहरी में भी बजट देना चाहिए था। पीएम आवास योजना शहरी के सीएलटीसी नितिन सक्सेना ने बताया कि करीब 4029 लाभार्थियों की सूची जीओ टैग के लिए रखी है। शासन के मांगने पर सूची भेजी जाएगी।

पीएम आवास योजना शहरी पर नजर

स्वीकृत आवास - 11766

प्रथम किस्त - 11691

द्वितीय किस्त - 11380

तृतीय किस्त - 6747

कंपलीट आवास - 8777

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया तोहफा; पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज...

संबंधित समाचार