कासगंज: गृहक्लेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। थाना अमांपुर के गांव डोर्रा में 30 वर्षीय विवाहिता की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। 

गांव डोर्रा निवासी बिरजू की पत्नी ममता ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे एटा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतका के भाई दीपक ने बताया कि उसकी बहन का विवाह लगभग 14 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन बच्चें भी हैं। ममता बीते आठ दिन से अपनी बड़ी बहन सरोज की ससुराल में सोरों रह रही थी। उसके पति बिरजू उसे मंगलवार को ही सरोज के यहां से बुलाकर गांव लाए थे और बुधवार को ही गृहक्लेश के चलते बहन ने विषाक्त खाकर जान दे दी है। उसने पुलिस को घटना की सूचना देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर यतींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: गड्डे में भरे पानी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार