बहराइच: 10 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह माह से चल रहा था फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। राम गांव थाने की पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे 10 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनाम की राशि थाने की पुलिस को मिलेगी। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा के मजरा भयापुरवा निवासी बब्बन सिंह पुत्र दलजीत सिंह के विरुद्ध थाने में केस दर्ज है। वह पुलिस की पकड़ से दूर था। जिसके चलते न्यायालय ने अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया था। साथ ही उसके घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया था।

प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि फरार अभियुक्त पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा, हेड कांस्टेबल सुरेश यादव, कार्तिकेय गौड़, कमलेश नायक और अमित कनौजिया की टीम ने मैगला चौराहे से 10 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: आम बजट-2024 में श्रावस्ती की प्रतिक्रिया: केंद्र सरकार के बजट को बीजेपी ने बताया विकासोन्मुख तो विपक्ष ने कहा निराशजनक

संबंधित समाचार