Monkey Attack In Farrukhabad: बंदर ने किशोरी पर किया हमला... मौत, सिर पर काटने के मिले निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में बंदर के हमले से किशोरी की मौत।

फर्रुखाबाद में बंदर के हमले से किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बंदर के काटने से किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव अमाना वाद की रहने वाली नन्दनी (14) पुत्री शिवराम अपने घर के वाहर खेल रही थी।उसी समय वहां बहुत सारे बंदर आ गए। नन्दनी ने बंदरो को भगाने का प्रयास किया।

इसी दौरान एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदरो के हमले से किशोरी के गिरने से भी सिर में चोट लगी है। सिर पर भी उसके चोट व बंदर के काटने के निशान मौजूद थे। हमले से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। इधर, लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पिता शिवराम ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है। 

ये भी पढ़ें- Kannauj: जंगली कुत्तों ने बालक को नोच-नोच कर मार डाला... गिरा कर फाड़े कपड़े, खून से सना शव देख परिजनों के उड़े होश

संबंधित समाचार