सुलतानपुर: खड़ंजे पर बैठे युवक को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
गाड़ी लेकर गया था बारात, नाश्ते के बाद हुआ हादसा
सुलतानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को कार लेकर बारात गया युवक नाश्ते के बाद खड़ंजे पर बैठा था। इसी दौरान दूसरे कार सवार ने वाहन पीछे करने के दौरान युवक को कुचल दिया। मौजूद बरातियों ने घायल युवक को सुलतानपुर मेडिकल कालेज लाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसाइगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव निवासी नाजिम अली का पुत्र इरशाद कार चालक था। गुरुवार को इसी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी दान बहादुर वर्मा के बेटे गौरव की बारात लेकर अम्बेडकर नगर के रामनगरकर्री गांव गया हुआ था।
परिजनो से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक इरशाद (35) बारात में नाश्ते के बाद बाहर खड़ंजे पर बैठा था। इसी बीच दूसरा कार चालक कार पीछे करते समय इरशाद को कुचल कर भाग निकला। जानकारी होने पर बारातियों ने उसे निजी वाहन से मेडीकल कॉलेज सुलतानपुर लाए। जहां मौजूद चिकित्सकों के इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि इरशाद की मौत से आदिल 12 वर्ष, सैफ 9वर्ष के उपर से पिता का साया उठ गया। वहीं पति की मौत पत्नी शमा का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव
