Kanpur: बजट पर हुई इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की घोषणा; रेलवे को मिलेगा लाभ, जूही यार्ड में नए रेलवे स्टेशन की जगी आस...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बजट के बाद जूही यार्ड में नए रेलवे स्टेशन की उम्मीद बढ़ गई है।

अंतरिम बजट से शहर में एक और रेलवे स्टेशन की उम्मीद आगे बढ़ गई है। रेलवे अधिकारी पहले ही जूही यार्ड में नया स्टेशन बनाने का प्रस्ताव कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरकार के कदम से जूही में रेलवे स्टेशन निर्माण की तैयारी अब तेज हो सकती है।

कानपुर, अमृत विचार। अंतरिम बजट से शहर में एक और रेलवे स्टेशन की उम्मीद आगे बढ़ गई है। रेलवे अधिकारी पहले ही जूही यार्ड में नया स्टेशन बनाने का प्रस्ताव कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरकार के कदम से जूही में रेलवे स्टेशन निर्माण की तैयारी अब तेज हो सकती है। हाल ही में रेलवे की टीम ने जूही यार्ड में  स्टेशन के लिए सर्वे भी किया था। यह स्टेशन वर्ष 2050 में यात्री संख्या के आधार पर प्रस्तावित किया गया है। 

कानपुर सेंट्रल के पुनर्विकास के साथ ही जूही यार्ड में नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। इस स्टेशन की जरूरत के साथ प्रस्तुतीकरण रेलवे बोर्ड के समक्ष किया जा चुका है। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों और यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए जूही यार्ड में नए स्टेशन की आवश्यकता बताई गई है। बजट पर इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की घोषणा का लाभ रेलवे को भी मिलना है। 

इसी आधार पर रेलवे अधिकारी इस स्टेशन के प्रोजेक्ट पर भी काम तेज होने की उम्मीद जता रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शहर में वर्ष 2050 को आधार मानकर और रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जूही यार्ड में नया स्टेशन बनाया जाना है। यहां भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है और तकनीकी रूप से कोई संकट भी नहीं है। नए रेलवे स्टेशन के लिए ट्रैक का दो बार सर्वे भी हो चुका है। 

इस सर्वे में अपथ्रू लाइन में 1 से 8 ट्रैक तक एक प्लेटफार्म जबकि दूसरी डाउन थ्रू लाइन में 9 से 16 ट्रैक के लिए एक प्लेटफार्म शामिल है। इसी तरह दूसरी रिपोर्ट में अपथ्रू लाइन में दो जबकि डाउन थ्रू लाइन में दो प्लेटफार्म बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा माना जा रहा है कि चंदारी, चकेरी रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं में विस्तार हो सकता है। 

शताब्दी में लगेंगे वंदेभारत जैसे कोच 

बजट में ट्रेनों के कोच में भी परिवर्तन की बात कही गई है। रेलवे अधिकारियों की माने तो सबसे पहले उन ट्रेनों के कोच में परिवर्तन होगा जो अभी वीआईपी ट्रेन मानी जाती हैं। इन ट्रेनों में कानपुर शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी, कानपुर से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के रैक जल्दी ही वंदेभारत जैसे दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: ज्ञानवापी और जुमे की नमाज को लेकर रहा अलर्ट; मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात...

 

संबंधित समाचार