अयोध्या: तेल कोल्हू में फंसकर किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से संचालित तेल कोल्हू से खली निकालते समय 12 वर्षीय किशोर सनी का हाथ साफ्ट में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
   
पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के सुरती गांव निवासी सोहराब पुत्र सिराज अपने दरवाजे के पास ट्रैक्टर संचालित तेल कोल्हू से सरसों की पेराई कर रहा था। इस दौरान खली कोल्हू में फंस गई। जिसे गांव का ही सनी पुत्र हीरालाल निकाल रहा था, तभी तेल कोल्हू में उसका बायां हाथ फंस गया। 

बच्चों के शोर मचाने पर जब तक सोहराब ने ट्रैक्टर बंद किया, तब तक सनी की मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि मृतक सनी सोहराब के साथ ही रहता था और तेल की पेराई करने में सहयोग करता था।

सनी के पिता हीरालाल की मौत हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश साहनी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली राजधानी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पांच घायल

संबंधित समाचार