हरदोई : पति के साथ जा रही पत्नी की चलती बाइक से गिर कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाली रोड पर मुरीदापुर के पास हुआ हादसा,घर वालों ने शव का नहीं कराया पोस्टमार्टम

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। पति के साथ जा रही उसकी पत्नी चलती बाइक से गिर कर ज़ख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया जा रहा था,उसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया,लेकिन घर वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।

बताया गया है कि शुक्रवार को शाहाबाद कोतवाली के पिढ़हाता निवासी अमरनाथ बाइक से अपनी 45 वर्षीय पत्नी राधा के साथ उधरनपुर जा रहा था। उसी बीच शाहाबाद-पाली रोड पर मुरीदापुर के राधा अचानक चलती हुई बाइक से गिर पड़ी। पत्नी के इस तरह रास्ते में गिरने से अमरनाथ हक्का-बक्का रह गया,उसने तुरंत बाइक रोकी और गिरने से ज़ख्मी हुई अपनी पत्नी को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। राधा के दो बच्चे हैं, जिनमें 14 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी बताई गई है। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया, लेकिन उसी बीच वहां पहुंचें राधा के घर वालों ने हार्ड अटैक से मौत होने का तर्क देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर उन्हें शव सौंप दिया।

ये भी पढ़ें -गोंडा : दुष्कर्म मामले में सुलह कराने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज-आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार