बहराइच: जंगल के नाले में उतराता मिला ग्रामीण का शव, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

31 जनवरी की रात से लापता था मृतक, पुलिस बोली- मंदबुद्धि थे हरिशचंद्र

मिहीपुरवा, बहराइच, अमृत विचार। चकिया रेंज के जंगल में बहने वाले नाले में अधेड़ ग्रामीण का शुक्रवार को शव बरामद हुआ। वह 31 जनवरी से लापता था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पड़रिया के मजरा नौकापुरवा में चकिया रेंज जंगल के नाले में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।

सूचना के अनुसार ग्राम सभा पड़रिया के मजरा नौकापुरवा के खलपटवा नाला में हरिशचंद्र पुत्र रामनाथ उम्र लगभग (50) वर्ष का शव उतराता हुआ शुक्रवार शाम को मिला। शव ग्रामीणों ने देखा तो आनन फानन में परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया ने बताया की ग्रामीण 31जनवरी की देर रात घर से सोते हुए लापता हो गये थे। जिसके संबंध में थाना मोतीपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से न लेते हुए तलाश करने में किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की।

परिजनों ने बताया की आज लापता होने के बाद तीन दिन बाद गांव के निकट नाले में उतराता हुआ शव मिला है। उधर मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हैं। फिलहाल  मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे ले कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंदबुद्धि का था मृतक

प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया की पड़रिया ग्राम सभा के नौकापुरवा के एकमंद बुद्धि युवक की नाले में शव मिलने का मामला संज्ञान में आया है। एक दिन पूर्व मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस लगातार सहयोग में रही है आज लाश मिलने पर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर रही है।

Untitled-16 copy

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से डाउनलोड करें डेटशीट

संबंधित समाचार