बहराइच: जरवल की विवादित जमीन मामले की SIT करेगी जांच, एसपी ने सीओ की अगुवाई में गठित की टीम
बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम का गठन किया है। एसआईटी टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद भू माफिया समेत अन्य पर कार्यवाई हो सकती है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरचंदा में विवादित जमीन स्थित है। इस जमीन का वाद भी कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद भी जरवल रोड थाने और जरवल चौकी की पुलिस ने बिना कोई आदेश के ही भू माफिया के पक्ष में कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई कर दी। जिसमें पीड़ित की जमीन पर कब्जा हो गया।
इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर को जांच के निर्देश दिए। एएसपी सिटी की जांच के बाद एसपी वृंदा शुक्ला ने प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। अब एसपी ने एसआईटी जांच के निर्देश करते हुए टीम गठित की है। टीम में सीओ कैसरगंज, प्रभारी निरीक्षक हुजूरपुर, जरवल रोड, एसओजी प्रभारी को शामिल किया गया है। एसआईटी जांच के बाद भू माफिया के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: चाहने वालों की संख्या कम हुई तो लुप्तप्राय होने के कगार पर पहुंचीं लोकगीतों की पारंपरिक विधाएं
