अयोध्या: सीओ अयोध्या रिलीव, आशुतोष और आशीष को मिला सर्किल
अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुए तबादलों का अनुपालन तेज हो गया है। एसएसपी अयोध्या राज करन नैयर ने अयोध्या के क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात रहे डिप्टी एसपी शैलेंद्र कुमार गुप्ता को अपनी नई तैनाती के लिए रिलीव कर दिया है।
वहीं डिप्टी एसपी आशुतोष मिश्रा और आशीष निगम को सर्किल का चार्ज सौंपा है। एसपी के जनसंपर्क अधिकारी आशीष राय ने बताया कि आशुतोष मिश्रा को सीओ अयोध्या, आशीष निगम की सीओ रूदौली तथा सत्येंद्र भूषण तिवारी को सीओ प्रोटोकॉल एवम वीआइपी की जिम्मेदारी सौंपी है।
