लखनऊ : वरिष्ठ BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, केशव मौर्य ने जताया PM का आभार
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है।
I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024
पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उनका आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है जिससे उनके योगदान और कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलेगी।
मैं समस्त देशवासियों की ओर से मा0 प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ तथा देशवासियों को बधाई देता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है जिससे उनके योगदान और… pic.twitter.com/nO4mQDCsAs
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) February 3, 2024
ये भी पढ़ें -'भारत रत्न' से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने किया ऐलान
