उत्तराखंड: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का स्वास्थ्य वर्तमान में पूर्णत: स्वस्थ- कमल गर्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। तुलसी पीठाधीश्वर, जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का स्वास्थ्य वर्तमान में पूर्णत: ठीक है। वह इस समय उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिनर्जी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

सिनर्जी अस्पताल के निदेशक कमल गर्ग ने शनिवार को बताया कि महाराज जी को छाती में जकड़न के कारण शुक्रवार/शनिवार रात्रि लगभग एक बजे यहां लाया गया था। तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच की। वह पूर्णत: स्वस्थ हैं। दूसरी ओर, राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी आज सुबह जगद्गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में श्री राम कथा के दौरान, जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या के पश्चात, आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया था। वहां भी उनकी स्थिति संतोषप्रद बताई गई थी। उनके उत्तराधिकारी के कहने पर उनको एयर एंबुलेंस से देहरादून के सिनर्जी अस्पताल लाया गया है।

ये भी पढ़ें- UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने से उत्तराखंड चंद कदम दूर, आज कैबिनेट की बैठक 

संबंधित समाचार