बहराइच: जुर्माना के अभाव में जेल काट रहे कैदी को भारत विकास परिषद के सदस्यों ने छुड़वाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला कारागार में अर्थदंड की राशि जमा न कर पाने के चलते जेल की सजा काट रहे कैदी को भारत विकास परिषद के सदस्यों ने छुड़वाया। वह चोरी के आरोप में जेल 21 जुलाई को बंद हुआ था। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के पबना गांव निवासी मोहम्मद शमीर पुत्र मोहम्मद खलील पर चोरी का केस दर्ज था। जिस पर पुलिस ने 21 जुलाई 2023 को जिला कारागार में बंद करवाया था।

चोरी के मामले में बंद कैदी को छह माह की सजा हुई थी। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि नौ दिसंबर को मोहम्मद शमीर की सजा पूरी हो गई थी। लेकिन जुर्माना की राशि जमा नहीं कर पाने के चलते वह 20 दिन से अधिक समय से जेल की सजा काट रहा था।इस पर भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता के द्वारा अध्यक्ष हनुमान गोयल को सूचना मिली।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष बैजनाथ रस्तोगी व उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने जिला कारागार जाकर जेलर से मिलकर उस कैदी की रिहाई में कार्यवायी पूरी करवाकर कैदी को आजाद कराया और किराया भाड़ा देकर उसको अपने घर वापस  भेजने में सहयोग प्रदान किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि पांच हजार रूपए जमा किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव

 

 

संबंधित समाचार