हरदोई : अधेड़ की नाले में गिर कर मौत, पुलिस ने बरामद किया शव
पिहानी/ हरदोई, अमृत विचार। अधेड़ खेत से वापस लौटते हुए रास्ते में पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काट रहा था,उसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिर पड़ा। जिससे उसकी पानी में डूब कर मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसका दूसरे दिन नाले से शव बरामद किया गया।
बताया गया है कि पिहानी कोतवाली जहांनी खेड़ा चौकी के धामपुर गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र जैजै राम शुक्रवार को बरबर मोड़ पर अपना खेत देखने लगा हुआ था। सुरेंद्र के बड़े भाई श्यामलाल ने बताया कि खेत से वापस लौटते हुए वह रास्ते में नाले के किनारे एक पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काट रहा था,उसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर पड़ा। जिससे उसकी नाले में भरे हुए पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। उधर काफी रात होने पर भी सुरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
उसी बीच पता चला कि गांव के बाहर नाले में कोई शव पड़ा हुआ है,इसका पता होते ही वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। पास में फरसा,जो सुरेंद्र लकड़ी काटने के लिए ले जाता था,पड़ा हुआ था। इस बीच शव की शिनाख्त सुरेंद्र के रूप में की गई। भाई श्यामलाल की तहरीर पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिर्गी का दौरा बनी मौत की वजह
जिस अधेड़ का शव नाले से बरामद किया गया, उसके बारे में बताया गया है कि सुरेंद्र को मिर्गी के दौरे आते थे,जब वह पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काट रहा था,उसी बीच दौरा पड़ने से वह नाले में गिर पड़ा और पानी से बाहर निकल नहीं पाया, जिससे वह पानी में डूब गया। हालांकि उसके घर वालों ने किसी तरह के आरोप से इंकार किया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : आईआईएम के गुरुजी अपर जिलाधिकारियों को सिखाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर
