Etawah Accident: ट्रक को बचाने में स्लीपर बस दीवार में जा घुसी... हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 70 सवारियां थी सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में ट्रक को बचाने में स्लीपर बस दीवार में जा घुसी।

इटावा के जसवंतनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह सात बजे ग्राम केस्त के पास दीपक राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में लगभग 70 सवारियों से भरी स्लीपर बस राइस मिल के दीवार में जा घुसी। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह सात बजे ग्राम केस्त के पास दीपक राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में लगभग 70 सवारियों से भरी स्लीपर बस राइस मिल के दीवार में जा घुसी। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।

बस ड्राइवर दीपक कुमार शाहू पुत्र रामदुलारे निवासी फतेहपुर थाना हुसैनगंज ने बताया कि घटना शनिवार सुबह हुई। वह दिल्ली से करीब 70 सवारियों को लेकर महोबा जा रहा था। दीपक राइस मिल के पास पहुंचते ही अचानक राइस मिल से ट्रक बाहर निकला। उसको बचाने के चक्कर में ट्रक और सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए बस दीवार में जा घुसी।

हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसमें दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक ललिता पत्नी धर्मदास उम्र 30 वर्ष निवासी राठ महेवा के चोटें आई। वह दिल्ली से अपने घर राठ जा रही थी। दूसरे घायल योगेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश उम्र उम्र 25 वर्ष निवासी हमीरपुर के सिर में छोटे आई। सूचना  पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: डायलिसिस यूनिट शुरू... मरीजों को अभी भी करना पड़ रहा इंतजार, तीमारदार प्राइवेट अस्पताल में जाने को हो रहे मजबूर

संबंधित समाचार