यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग का निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की 22 फरवरी 2024 से शुरु होने जा रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर 24 घंटे, सातों दिन लाइव मानिटरिंग करने के निर्देश दिया गया हैं। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता के देखते हुए प्रश्नपत्रों के स्ट्रॉगरूम की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए इस साल पहली बार सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों एवं मुख्यालय में अलग से एक-एक कमांड व कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।

कमांड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की कनेक्टिविटी की जांच करने पर यह जानकारी सामने आई है कि अधिकांश परीक्षा केंद्र लाइव नहीं किये गये है। जिससे इनकी कनेक्टिविटी की जांच नहीं हो पा रही है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को तत्काल इस आशय का निर्देश दें कि वे शनिवार से अपने केंद्र पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर आदि को लाइव कर दें। जिससे परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग में कोई बाधा न आ सके।

ऑनलाइन होने पर परीक्षा केंद्रों के आईपी एड्रेस/क्लाउड आईडी, यूजर नेम एवं पासवर्ड आदि के माध्यम से उनको किसी भी समय कनेक्ट करके कंट्रोल रूम से इनकी कनेक्टिविटी की जांच कराई जा सकेगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रयागराज के लिए तैनात पर्यवेक्षक आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) के प्राचार्य स्कंद शुक्ल ने शुक्रवार को यमुनापार के पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर चालू हालत में मिले। जीजीआईसी जसरा और शंकरगढ़, ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा, श्रीनाथ सत्यनारायण इंटर कॉलेज बारा और रणजीत पंडित इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम तो बने हैं, लेकिन कुछ जगह आलमारियां नहीं रखी गई थीं। पर्यवेक्षक ने दो दिन में आलमारियां रखने के निर्देश दिये है।
 
ये भी पढ़ें -Allahabad university : छात्रों को धरना-प्रदर्शन से उठाया, पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक

संबंधित समाचार