बाराबंकी में संपत्ति बंटवारे से बिफरा बेटा, पिता को डंडे से पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख /बाराबंकी, अमृत विचार। संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुत्र ने पिता को लकड़ी के डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। इस अप्रत्याशित घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी आवाक थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
सतरिख थाना क्षेत्र के  कमरपुर गांव निवासी  विशुन यादव 75 और इसके पुत्र शिवपाल यादव के बीच  जमीन और घर बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुत्र ने पिता पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।  मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार सुमित कुमार त्रिपाठी, एस ओ अमर कुमार चौरसिया घटनास्थल की जांच पड़ताल की है,  लेकिन आरोपी पुत्र  मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अमर कुमार चौरसिया का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, प्रयास किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -Allahabad university : छात्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कर्नलगंज थाने में दी तहरीर

 

संबंधित समाचार