बाराबंकी में बोले अखिलेश यादव - इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगा पीडीए 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

फतेहपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगा। यह गठबंधन ही एनडीए को हराने जा रहा है। भाजपा सरकार में हर चीज महंगी हो गई है।नमक भी महंगा हो गया है। अरबों के निवेश की बात की गई, लेकिन एक भी कारखाना नहीं लगा।
 
सपा सुप्रीमो कस्बा बेलहरा में आयोजित एक लैपटाप वितरण समारोह कस्बा बेलहरा में आयोजित एक लैपटाप वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो काम समाजवादी सरकार ने शुरू किया था उसकी नकल भाजपा कर रही है फिर भी सभी मेधावियों को लैपटॉप वितरण नहीं कर पा रही है। सरकार न रहने पर भी समाजवादी के लोग मेधावियों को लैपटॉप देकर उन्हे लाभान्वित कर रहे है।
 
नेता विरोधी दल ने कहा कि जिस देश में 80 करोड लोग मुफ्त के राशन पर जी रहे हों। वह देश तरक्की कैसे कर सकता है।ईडी को स्थानीय थाने की पुलिस बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।महंगाई बेलगाम है।
37 (43)
 
उन्होने कहा कि  बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में लैपटाप देने का वादा किया था जिसे किसी भी बच्चे को नहीं दिया गया। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री लैपटाप चलाना नहीं जानते है। लैपटाप का महत्व हमारे मुख्यमंत्री समझ रहे होते तो लैपटाप जरूर वितरित करते। बीजेपी के लोगो ने सबको धोखा दिया है हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। कहा किसानों की आय दोगुनी हो जायेगी। हमारा किसान आज भी संकट में है, और यह सरकार कह रही है कि पांच मिलियन डॉलर की इकानॉमी बनायेंगे। जब तक हमारे गांव के रहने वाले गरीब किसान खुशहाल नही होंगे तब तक न पांच मिलियन डॉलर न एक मिलियन डॉलर शशकी इकॉनामी पूरी हो पायेगी। जो कहते थे करोडो लोगो को नौकरी देंगे, उन्होने नौजवानों को बेरोजगार बना दिया। 90 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार है रोजगार के लिए दर बदर भटक रहे है। ये नौकरी नही दे पाये। उत्तर प्रदेश के नौजवान जिन देशों में युद्व हो रहा है उन देशों में जाकर लाइन में लगकर रोजगार मांग रहे है। जो कह रहे थे 40 लाख करोड निवेश आयेगा। लेकिन कहीं भी कोई भी उद्योग कारखाना नही लगा है। इस सरकार में व्यापारी, उद्योगपति सभी दुखी है। जीरो टालरेंस की सरकार में हंसिया लेकर बैंक को लूटा जा रहा है भ्रष्टाचार इस तरह सरकारी दफ्तरों में व्याप्त है जिसकी कोई सीमा नही है। समाजवादी सरकार ने 100 नम्बर की पुलिस सेवा चलाई गयी थी आज के समय में जनता पुलिस से सहायता से मांगने में भी हिचकिचा रही है क्योंकि कहीं उसकी जेब खाली न हो जाये।  दिल्ली वालों का जो गठबन्धन बना है एनडीए। समाजवादियों का पीडीए गठबन्धन उसे हराने का काम करेंगे। यही पीडीए गठबन्धन इन्डिया गठबन्धन को मजबूत करेगा। इस गठबन्धन में 90 प्रतिशत लोग जिसमें दलित, पिछडे, अल्पसंख्यक और पीडित दुखी के साथ आधी आबादी भी इस पीडीए में शामिल है। 
 
37 (44)
समाजवादी पार्टी के चैयरमेन प्रतिनिधि अयाज खां ने जरूरतमंद मेधावियों को लैपटाप वितरण करने का जो निर्णय लिया वह सराहनीय है। शिक्षा को आगे बढाने के लिए शिक्षित नौजवानों को लैपटाप प्रदान करना उनकी जरूरत के अनुसार सही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राकेश वर्मा, जूही सिंह, राजेश यादव, मनोज कुमार, डा0 विकास यादव, गौरव रावत, सुरेश यादव, अमित सिंह, अदनान चौधरी, हाफिज अयाज, संजय यादव, नसीम गुड्डू आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
 

संबंधित समाचार