बरेली: फरीदपुर कांड... आठ दिन बात भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ले में कमरे में जलकर एक ही परिवार के पांच लोगों के मौत के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच हादसा मानकर कर रही है, जबकि परिजन लगातार हत्या की बात कह रहे हैं।

फर्रखपुर मोहल्ले में अजय गुप्ता, उनकी पत्नी और तीन बच्चों की किराये के मकान में 28 जनवरी को जलकर मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस प्रकरण में अंतरिम रिपोर्ट लगा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरे में यदि अंदर से सिटकनी लगी होती तो पुलिस अब तक फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी होती, लेकिन बाहर से ताला लगा होना ही पेच अटक गया है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी परेशान
इस मामले में दो बार अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर गई और गहनता से जांच की, लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम को घटना स्थल पर अलाव के जलने के भी प्रमाण नहीं मिले। अजय के पिता समेत मोहल्ले के दर्जनों लोगों का कहना है कि अजय बीड़ी सिगरेट भी नहीं पीता था। इसलिए आग लगने का सवाल ही नहीं। अब अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं कि कमरे के अंदर आग लगी तो कैसे लगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: गुटखा खाने से कैंसर हुआ तो दूसरों को जागरूक करने की ठानी

 

संबंधित समाचार