बरेली: गुटखा खाने से कैंसर हुआ तो दूसरों को जागरूक करने की ठानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंसर को मात देने वाले प्रदीप दूसरों को जागरूक कर रहे हैं। धूम्रपान, तंबाकू और गुटखा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। साथ ही कैंसर पीड़ितों का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।

नवाबगंज निवासी प्रदीप को गुटखा खाने की लत लग गई। जीभ में छाले हुए तो उन्होंने चिकित्सक से परामर्श लिया। जांच कराने पर पता चला कि कैंसर तीसरी स्टेज पर है। उन्होंने उपचार से कैंसर को मात दी। इसके बाद उन्होंने दूसरों को कैंसर से बचाने की ठान ली और लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया। आज प्रदीप क्षेत्र में कैंसर पीड़ितों को हौसला दे रहे हैं। 

वहीं, जिला संभल की रहने वाली पुष्पा को मार्च 2023 में सीने में गांठ की समस्या हुई, जो समय के साथ बढ़ती रही। उन्होंने रोहिलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट में चिकित्सकों से परामर्श लिया। जांच के बाद पता लगा कि पुष्पा को स्टेज- तीन का स्तन कैंसर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। 15 सिकाई और आठ कीमोथेरेपी की गईं। जिसके बाद उन्होंने रिकवर किया। इस वक्त वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: जेई, प्रधान और सचिव ने दो लाख का किया गबन, वसूली का आदेश

 

 

संबंधित समाचार