सिद्धार्थनगर : ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, दिल्ली से छुट्टी लेकर आया था घर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थनगर, अमृत विचार। जिले में बांसी थाना क्षेत्र के पास  रात लगभग 12 बजे  एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली ने पहले युवक को टक्कर मारी फिर उसे कुचलते हुए निकल गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। रविवार को सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

मृतक का नाम राम कुमार उर्फ श्रीराम पुत्र स्व जयराम है। वह शोहरतगढ़ थाने के ग्राम खुरहरिया का निवासी है। वह दिल्ली के एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और वर्तमान में घर आया हुआ था। बताते चलें कि जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ा मौसम, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ गई ठंड

संबंधित समाचार