रेल दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित,जल्द मिलेगी नई रेल लाइन की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर-सीतापुर सिटी रेल खंड के बीच दोहरीकरण कार्य किये जाने के चलते 4 फरवरी से 8 फरवरी तक प्री नॉन इंटरलॉक और 9 से 13 फरवरी तक नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाएगा । इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से निरीक्षण कर नई लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जायेगा। जहां उनकी ओर से हरी झंडी मिलते ही अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन शुरु हो जायेगा । कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा ।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता के मुताबिक सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत किया जाता है कि इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान और रेल खंड पर स्पीड ट्रायल तथा गाड़ियों के संचालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस-पास खुले में न छोड़ें।

UP Board exam 2024 : संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू, योगी सरकार ने की तैयारी

संबंधित समाचार