बरेली: बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से मिलेगा ‘हुनर’ दिखाने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों का हुनर जानने के लिए प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर ‘हुनर’ सर्च फॉर टेलेंट नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के …

बरेली, अमृत विचार। बच्चों का हुनर जानने के लिए प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके लिए जिला स्तर पर ‘हुनर’ सर्च फॉर टेलेंट नाम से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में https://bareillykahunar.in लांच किया जाएगा। इसके बाद इस वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी ऑनलाइन अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इसमें नौ बिंदुओं पर प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। विद्यार्थी जिस बिंदु पर प्रतिभाग करना चाहता है वह उसके लिए अपना पंजीकरण करा सकता है। प्रतिभाग किए गए बिंदु (इवेंट) से संबधित ऑडियो, वीडियो, फोटोग्राफ को रजिस्ट्रेशन के ही लिंक पर जाकर बिंदु वाले भाग में ही अपलोड करना होगा। इसके विपरीत अपलोड करने पर उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसक लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेंगे। इसके बाद 27 नवंबर के लिए विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इन बिंदुओं पर आयोजित होगी प्रतियोगिता में क्राफ्ट, फोटो निबंध, स्पीच, वीडियो बनाना, विज्ञान, नृत्य, गाना, चित्रकला, और योगा पर बच्चों को अपना हुनर दिखाना होगा।

संबंधित समाचार