प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पहले डीआईजी ने लिया जायजा, बढ़ाई सुरक्षा
तीसरे स्नान पर एक लाख से अधिक श्रृद्धालुओं के आने की संभावना
प्रयागराज। माघ मेले में दो स्नान पर्व सकुशल बीत चुके है। मेला प्रशासन और मेला डीआईजी ने मौनी अमावस्या पर्व को लेकर मेले में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था और घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में स्नान पर्व से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गयी है।
माघ मेले में दो स्नान पर्व बीतने के बाद से मेले की रौनक़ बढ़ने लगी है। मेले में प्रतिदिन भीड़ बढ़ रही है। तीसरे स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर अब मेला प्रशासन स्नान पर्व को सम्पन्न कराने में जुट गया है। मेला प्रशासन व मेला डीआईजी ने रविवार को मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विशेष इन्तजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
मेले में संगम समेत सभी घाट श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। जहां लाखो श्रद्धालु संगम आने आस्था की डुबकी लगायेगे। मेले में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। जिसको लेकर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद और मेला डी आई जी ने मेले में जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
माघ मेले में दो स्नान पर्व सकुशल बीत चुके है। मौनी अमावस्या पर्व को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ओर जा रही है। मौनी अमावस्या पर काफी संख्या में लोग स्नान करने आते है। इसके लिहाज से मेले में निरीक्षण कर तैयारी कराई जा रही है।
डा. राजीव नरायण मिश्र, डीआईजी- माघ मेला
यह भी पढ़ें: बहराइच: खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर कोटेदार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुआ केस, हड़कंप
